कक्षा11 के बच्चो के लिए अति महत्वपूर्ण सूचना जो इसबार 2024-25 में 12th की बोर्ड परीक्षा देंगे CBSE BOARD से उनके लिए महत्वपूर्ण सूचना।
इस्बार होंगे 2 BOARD EXAM साल में 2024-25 में। साल में दो बार होगी CBSE बोर्ड परीक्षा, 2024-25 से लागू होगा नियम।
बोर्ड की तरफ से किसी भी स्टूडेंट्स को दोनों परीक्षाओं को देने के लिए मजबूर नहीं किया जाएगा। आपको बता दें कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने टाइम्स ऑफ इंडिया (टीओआई) के साथ एक साक्षात्कार में कहा था, द्वि-वार्षिक बोर्ड परीक्षा प्रारूप का कार्यान्वयन शैक्षणिक वर्ष 2024-2025 से शुरू होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह पद्धति 2025 में कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं पर लागू होगी, जिससे छात्रों के वर्तमान कक्षा 9 और 11 बैच प्रभावित होंगे।
एक ओर जहां सीबीएसई 2024-25 शैक्षणिक वर्ष के लिए इन क्रांतिकारी बदलावों को लागू कर रहा है, वहीं दूसरी ओर, 2023-2024 बैच के लिए कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होने वाली हैं। जल्द ही बोर्ड की तरफ से 10वीं-12वीं का एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। जिसके बाद स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। साथ ही वे स्कूलों से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे
।
.png)