समाज सेवियों की मेहनत कामयाब हुई "स्वास्थ केंद्र हल्दुचौर" का होने जा रहा है आज लोकार्पण।

                                    


समाज सेवियों की मेहनत कामयाब हुई "स्वास्थ केंद्र हल्दुचौर" का होने जा रहा है आज लोकार्पण।


बताते चले कि बर्ष 2014 में तत्कालीन श्रम मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल के प्रयासों से स्वीकृत उक्त स्वास्थ्य केंद्र पिछले डेढ़ साल से बनकर तैयार खड़ा था किंतु डॉक्टर व स्टाफ के अभाव में सफेद हाथी बना हुआ था जिसे लेकर समाजसेवी गोविंद बल्लभ भट्ट ने मामले को लेकर जिम्मेदारों से पत्रचार के साथ धरना प्रदर्शन तक किया किंतु कोई कार्यवाही न होने पर उन्होंने ओर समाजसेवी हेमंत गोनिया ने उत्तराखंड हाईकोर्ट में एडवोकेट मनीष लोहनी के माध्यम से जनहित याचिका दायर की।

यह भी पढ़े -: बड़ी खबर हलद्वानी हिंसा का मास्टर माइंड अब्दुल मलिक हुआ गिरफ्तार-:

वही हाईकोर्ट के आदेश पर आज उक्त सीएचसी जनता के लिए खुलने जा रहा है। जिसे लेकर स्थानीय निवासी लोकेश भट्ट ,जयवीर सिंह बिष्ट, दीपक बिष्ट, इंजीनियर दिनेश सिंह ,मोहन शर्मा ,हरीश जोशी ,अमित रस्तोगी , मयंक शर्मा ,रूपा अधिकारी ,कविता बिष्ट ,गीता पांडे ,मंजू जोशी ,सुमन पाठक ,गीता पाठक, संदीप बिनवाल, विशंभर कांडपाल, जय गुप्ता, अनिल गुप्ता ,विजय गुप्ता, मनोज अग्रवाल ,मनीष पाल ,दीपक शर्मा, प्रकाश जोशी,दिनेश पांडे समेत तमाम क्षेत्रवासियों ने समाजसेवी हेमंत गोनिया ओर गोविंद बल्लभ भट्ट के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए उनका आभार जताया है।

Read Also :-
Labels : #हल्दुचौर ख़बर ,#हल्दुचौर स्वास्थ केन्द्र ,
Getting Info...

Post a Comment